Excelsive news जिले के दो राज्य मार्ग होगे नए सिरे से तैयार पढ़े पूरी खबर

0



प्रवीण बसेर ।घुघरी

घुघरी। प्रदेश में एक हजार किलोमीटर से अधिक लंबाई के 17 राज्य मार्ग नए सिरे से तैयार किए जाएंगे। जिसमें रतलाम झाबुआ मार्ग लागत 105 करोड़ व बदनावर थांदला हरिनगर मार्ग लागत 90 करोड़ लागत भी  प्रस्तावित पर सहमति बनी है। सरकार ने इसके लिए नई योजना तैयार की है इसमें 15 साल तक निर्माण एजेंसी ही इसमें सड़क  मैनेजमेंट कार्य करेगी। राज्य सड़क विकास निगम को इन सड़कों पर टोल टैक्स लगाने का अधिकार रहेगा। मुख्य सचिव अधिकारी इकबाल सिंह बैंस द्वारा की गई लोक निर्माण विभाग की समीक्षा में इस प्रस्ताव पर सहमति बनी है। अब इसे कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि ऐसी सड़के जी ने नए सिरे से बनाने की जरूरत है, उन्हें चिन्हित किया गया है 17 राजमार्ग को टूलेन बनाया जाएगा।जिसमें रतलाम झाबुआ मार्ग व बदनावर थांदला हरिनगर मार्ग भी है। इसके लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है जो दिसंबर 2022 तक पूरे हो जाएंगे। मार्च 2023 तक निविदा प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा है। दो साल में निर्माण कार्य पूरा होगा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)