त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन में लापरवाही के कारण सहायक अध्यापक विजय कनेश निलंबित

0

 




मालवा लाइव।झाबुआ


झाबुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा के आदेश दिनांक 30 जून के अनुसार त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत श्री विजय कनेश सहायक अध्यापक शा.प्रा.वि.डोडवा फलिया खेडा माछलियाझीर द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत जनपद पंचायत रामा में मतदान दल क्रमांक 546 के साथ पी-2 के रूप में ड्यूटी लगाए जाने के पश्चात श्री कनेश द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरती जाकर निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहे है। 

यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लघंन किया जाने के पश्चात श्री कनेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर इनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यलय मेघनगर नियत किया जाता है। श्री विजय कनेश को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। 

संदेशः- हर वोट कीमती, हर निकाय महत्वपूर्ण।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)