नगर परिषद मेघनगर के आम निर्वाचन - 2022 के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा व्यवस्था का जायजा लिया

0




मालवा लाइव।झाबुआ


झाबुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा नगर परिषद मेघनगर के आम निर्वाचन - 2022 के संबंध में व्यवस्था का जायजा लिया एवं मतदान केन्द्र एवं मतगणना कक्ष का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर के द्वारा मतदाता जागरूकता का संदेश दिया एवं कानून व्यवस्था का शक्ति से पालन करने के निर्देश दिए। मतदान केन्द्रों की व्यवस्था बारिश को देखते हुए किए जाए। मतदान केन्द्र के आस-पास बारिक गिट्टी, मुरम की व्यवस्था की जाए। जिससे मतदाता को कोई परेशानी न हो।

नगर परिषद मेघनगर में द्वितीय चरण का मतदान दिनांक 13 जुलाई, बुधवार को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 05 बजे तक किया जाएगा एवं मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 18 जुलाई सोमवार को प्रातः 09 बजे से प्रारंभ की जाएगी। 

इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मेघनगर श्रीमती अिंकता प्रजापित, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्री सुनिल झा, तहसीलदार श्री रविन्द्र चौहान, टीआई श्री टी.एस.डावर, एसडीओ लोक निर्माण विभाग श्री डी.के.शुक्ला, उपयंत्री श्री अरूण मण्डलोई,सीएमओ मेघनगर श्री वर्मा एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

संदेशः- हर वोट कीमती, हर निकाय महत्वपूर्ण।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)