हरिहर आश्रम बनी मे गुरुपुर्णिमा भागवत भक्ति महोत्सव का आयोजन 13 जुलाई से। 11 लाख पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण। श्रावण मास मे बहेगी भक्तिधारा।

0

 




मालवा लाइव।पेटलावद

श्रावण मास आरंभ होने को है,इसी संदर्भ में क्षेत्र में शिव भक्ति के विभिन्न आयोजनों की योजनाएं तैयार की जा रही है।हरिहर आश्रम बनी में पूरे सावन मास में भक्ति की अविरल धारा बहने वाली है।13 जुलाई से 12 अगस्त तक विभिन्न आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।शुक्रवार को हरिहर आश्रम की उत्सव समिती द्वारा निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया।

इस दौरान विशेष रुप से 11 लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जाएगा।पुरे सावन मे शिव भक्ति से ओतप्रोत आयोजन किए जाएंगे।गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हरिहर आश्रम के पीठाधीश एवं विद्या साधना के प्रखर आचार्य डॉक्टर देवेंद्र जी शास्त्री के पावन सानिध्य में गुरु पादुका पूजन एवं श्री विद्या साधना महोत्सव का भव्य आयोजन 13 जुलाई को किया जाएगा।इस दौरान यंत्र महापूजा महायज्ञ एवं महा प्रसादी का आयोजन श्री कृष्ण कामधेनु गोशाला परिसर में किया जाएगा।


भागवत ज्ञान गंगा का आयोजन.....


वही भक्ति रस महोत्सव के दौरान परम पूज्य आचार्य देवेंद्र शास्त्री के श्री मुख से भागवत ज्ञान गंगा का आयोजन किया जाएगा।श्री नारायण भक्ति संघ के माध्यम से भागवत भक्ति का रसपान होगा।4 अगस्त को पौथी यात्रा के साथ कथा का शुंभारंभ होगा।सप्त दिवसीय कथा मे महा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।वहीं पूरे सावन मास पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं पूजन किया जाएगा।


निमंत्रण पत्र का विमोचन.....


मासिक कार्यक्रम के आयोजन हेतु शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान निमंत्रण पत्र का विमोचन गुरुदेव आचार्य शास्त्री के सानिध्य मे किया गया।आयोजन की रुपरेखा को लेकर चर्चा की गई।बैठक में मुख्य यजमान रमेशचंद्र भटेवरा रायपुरिया, अध्यक्ष ओमप्रकाश जी चोयल, पुरुषोत्तम मालवीय, संयोजक हरिओम पाटीदार विक्रम आयशर, सहसंयोजक कांतिलाल पाटीदार, दिनेश चौधरी, सचिव कमलेश पाटीदार,  सहसचिव रजनीकांत शुक्ला, समन्वयक हरिराम पाटीदार, कोषाध्यक्ष अजय सुराणा,

पुरुषोत्तम पाटीदार,उपाध्यक्ष डॉ प्रवीण हामड, बगदीराम पाटीदार,डॉ आर सी काग, , रामजी पटेल, कांतिलाल पाटीदार, बाबूलाल पटेल, रामेश्वर पाटीदार, गोविंद भाई, सुंदरलाल पाटीदार, पुरुषोत्तम प्रेमचन्द जी, मोहन पाटीदार, बगदीराम जी, पंकज पाटीदार, पुरुषोत्तम मालवीया, पत्रकार संजय बैरागी उपस्थित रहे। संचालन हरिराम पाटीदार शिक्षक ने किया।आभार कमलेश पाटीदार व्यक्त किया।यह जानकारी मीडिया सलाहकार संजय बैरागी द्वारा दी गई।साथ ही क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक धर्म लाभ लेने की अपील की गई।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)