*हर घर तिरंगा अभियान के तहत शासकीय-अर्धशासकीय कार्यालयों , प्रतिष्ठानों सहित आदि स्थानो पर तिरंगा झंडा फहराया जाएंगा*

0

 


मालवा लाइव।रफीक कुरैषी  

आलीराजपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता सप्ताह के तहत 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन होगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के प्रत्येक शासकीय-निजी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्धशासकीय कार्यालयों, समस्त घरों, व्यवसायिक, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों के कार्यालयों, रेस्टोरेट, शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स, पुलिस चैकी, थाना आदि पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा वितरण-बिक्री केन्द्रों के माध्यम से तिरंगे की हर घर, कार्यालय तक उपलब्धता सुनिष्चित कराई जाएगी। साथ ही आमजन को ध्वज संहिता के बारे में जागरूक भी किया जाएगा। उक्त संबंध में विभिन्न विभागों के माध्यम से उक्त अभियान संबंधित दायित्वों को पूरा कराया जाएगा। 

*फोटो-हर घर तिरंगा अभियान पोस्टर*।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)