शैक्षणिक सत्र 2021-22 हेतु एमपीटास्क पोर्टल पर छात्रवृत्ति/आवास सहायता योजनांतर्गत आवेदन करने की अन्तिम तिथि 30 जून 2022 को बढ़ाकर दिनांक 15 जुलाई 2022 निर्धारित किया गया है

0

 




मालवा लाइव।झाबुआ


झाबुआ। आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग म.प्र. भोपाल द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार अनुसूचित जनजाति वर्ग के महाविद्यालयीन समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता हैं कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 हेतु एमपीटास्क पोर्टल पर छात्रवृत्ति/आवास सहायता योजनांतर्गत आवेदन करने की अन्तिम तिथि 30 जून 2022 को बढ़ाकर दिनांक 15 जुलाई 2022 निर्धारित किया गया है। जिले के समस्त पात्र विद्यार्थी से अपील की जाती है, कि जिन्होंने आज दिनांक तक अपने आवेदन विभागीय पोर्टल एमपीटास्क पर छात्रवृत्ति/आवास सहायता अंतर्गत आवेदन नहीं किये है। वह अपने आवेदन निर्धारित समय-सीमा से पूर्व पोर्टल पर आवेदन करना सुनिश्चित करें अन्यथा निर्धारित समय सीमा के पश्चात आवेदन करने से वंचित रह जाने की स्थिति में समस्त उत्तरदायित्व विद्यार्थी का रहेगा। विभाग का कोई भी उत्तरदायित्व नहीं रहेगा।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)