रोटरी क्लब ऑफ रतलाम प्लेटिनम को महिला सशक्तिकरण में मिला सम्मान

0












मालवा लाइव-रतलाम डेस्क


भोपाल में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में रोटरी क्लब ऑफ रतलाम प्लेटिनम को महिला सशक्तिकरण के लिये दो अवार्ड प्राप्त हुये |

म.प्र.विधान सभा के ऑडोटोरियम में भव्य गरिमामय आयोजन सत्र 2021-22 अवार्ड सेरेमनी में रतलाम प्लेटिनम रोटरी क्लब को यह सम्मान महिला सशक्तिकरण गतिविधि के लिये दिया गया है, इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गर्वनर कर्नल महेन्द्र मिश्रा जी द्वारा क्लब की वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों के मूल्यांकन के आधार पर डिस्ट्रिक्ट 3040 के विभिन्न रोटरी क्लबों को सम्मानित किया गया |

रतलाम प्लेटिनम रोटरी क्लब महिला क्लब है इसकी सभी सक्रिय सदस्यो द्वारा वर्ष भर विभिन्न सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाती है,यह गौरवमय सम्मान क्लब के लिये बहुत बडी उपलब्धि है |इस कार्यक्रम में अध्यक्ष शोभा नैनानी,रो.वंदना सोनी एवं रो.डॉ गीता दुबे ने सहभागिता की | इस उपलब्धि पर सभी शुभ चिन्तकों ने बधाई दी | रो.श्रीमती वंदना सोनी ने बताया कि वर्ष 2022-23 में कई प्रोजेक्ट क्लब द्वारा प्रस्तावित है |


रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन


रतलाम के चारो क्लब के तत्वाधान में 1 जुलाई को जिला रक्त बैंक ,जिला चिकित्सालय रतलाम पर रक्दान शिविर का आयोजन किया गया। चारो क्लब के अध्यक्ष सचिव सहित सदस्यों ने भाग लिया। अभी तक 21 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)