मालवा लाइव।पेटलावद
पेटलावद। म.प्र. जन अभियान परिषद ब्लॉक पेटलावद कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक समन्वयक प्रवीण पंवार ने विकासखंड में चल रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया बैठक में जिला समन्वयक श्री बी एस डामोर ने हरियाली अमावस्या के दिन प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रस्फुटन समिति के माध्यम से पौधे लगाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया व प्रत्येक घर पर एक नीम पौधा विशेष रूप से लगाने की चर्चा की तथा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में हर घर पर तिरंगा लगाने के विषय पर जानकारी दी गई साथ में सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग सेक्टर अनुसार समीक्षा की गई बैठक उपरांत जिला समन्वयक श्री बी एस डामोर महोदय द्वारा कार्यालय पर वृक्षारोपण किया गया उपरोक्त बैठक में प्रस्फुटन समिति व सेक्टर प्रभारी, मेंटर्स आदि उपस्थित रहे।


