*कलेक्टर की अध्यक्षता में भारत स्काॅउट गाइड की जिला स्तरीय बैठक हुई सम्पन्न* *स्काॅउट गाइड को प्रभावी तरीके से क्रियांवयन किए जाने के दिए निर्देष*

0






मालवा लाइव।रफीक कुरैषी 

आलीराजपुर। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में भारत स्काॅउट गाइड की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देष दिए कि जिले में स्काॅउट गाइड एवं एनसीसी को बढावा देने के लिए विषेष प्रयास किये जाए। बच्चों को प्रषिक्षित करते हुए उनके कैम्प आयोजित किये जाए। उन्होनंे निर्देष दिए कि जिले मंे हाई और हायर सेकंडरी स्कूल स्तर के 50 विद्यालयों में आगामी एक सप्ताह में स्काॅउट गाडड का गठन कर गतिविधियों को प्रारंभ किया जाए। बच्चों को एनएसएस संबंधित सामाजिक गतिविधियों से जोडा जाए। उत्कृष्ट प्रदर्षन पर बच्चों को सम्मानित किया जाए। ग्राम स्तर पर समस्या चिन्हांकन के माइक्रो प्लान में एनएसएस के बच्चों को जोडा जाए। प्रति सप्ताह स्काॅउट की गतिविधियों का आयोजन स्कूल पर किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देष दिए कि प्राथमिक स्तर पर कब बुलबुल प्रत्येक ब्लाॅक में 10-10 प्राथमिक विद्यालयों में प्रारंभ किया जाए। इसके लिए सितंबर माह तक की समय सीमा तय की गई। उन्होंने निर्देष दिए कि प्राथमिक, माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूल स्तर पर स्काॅउट गाइड को प्रभावी बनाए जाने संबंधित आवष्यक निर्देष दिए। जिले में एनसीसी प्रत्येक ब्लाॅक स्तर पर प्रारंभ हो इसके लिए आवष्यक पत्राचार संबंधित निर्देष दिए। उन्होंने एनएसएस और एनसीसी के माध्यम से गतिविधियों का कैलेंडर तय करते हुए विभिन्न गतिविधियों के आयोजन संबंधित निर्देष दिए। बैठक के प्रारंभ में स्काॅउट गान हुआ। कलेक्टर श्री सिंह, जिला पंचायत सीईओ संस्कृति जैन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री जानकी यादव का स्काॅउट स्कार्फ से स्वागत किया गया। बैठक डीईओ अर्जुनसिंह सोलंकी, समस्त बीईओ, स्काॅउट प्रभारीगण आदि उपस्थित थे। 

*फोटो*-कलेक्टर सिंह का स्काॅउट स्कार्फ से स्वागत किया गया। 

--------------------------

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)