*आजाद की जन्म स्थली की माटी और जल लेकर बाइकर्स भोपाल हेतु रवाना,* *बाइकर्स ने आजाद स्मृति मंदिर में श्रृद्धासुमन अर्पित किए,* *बाइकर्स का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत*

0

 




मालवा लाइव।रफीक कुरैषी 

आलीराजपुर। स्वाधीनता के अमृत वर्ष पर स्वाधीनता संग्राम के युवा अग्रदूत रहे अमर शहीद चन्द्रषेखर आजाद की 116 वीं जन्म जयंती के अवसर पर उनके योगदान का स्मरण करते हुए अमर शहीद चन्द्रषेखर आजाद की जन्म स्थली की पवित्र माटी और जल लेने 21 बाइकर्स का समूह भोपाल से चन्द्रषेखर आजाद नगर पहुंचा। आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत आयोजित उक्त आयोजन में बाइकर्स समूह का आगमन पर पुष्पमाला से स्वागत कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री परथी भाई के सुपुत्र वीरसिंह, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर, जिला पंचायत सदस्य अनीता चैहान, पूर्व विधायकद्वय माधोसिंह चैहान, नागरसिंह चैहान एवं गणमान्यजन ने किया। सभी ने टाउन हाल परिसर में चन्द्रषेखर आजाद की अष्टधातु प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। टाउन हाल परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने अमर शहीद चन्द्रषेखर आजाद के बलिदान को याद करते हुए कहा उनका बलिदान सदैव स्मृतियों में संजोए रखे। उन्होंने बच्चों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए श्रेष्ठ नागरिक बनने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक सिंह ने सभी को अमर शहीद चन्द्रषेखर आजाद के बलिदान और उनके साहस के संबंध में जानकारी दी। पूर्व विधायक श्री डावर ने अमर शहीद चन्द्रषेखर आजाद की पावन धरा और उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ठकराला, पूर्व विधायक श्री चैहान आदि ने संबोधित किया। स्वागत उद्बोधन नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती डावर ने दिया। इस अवसर पर बाइकर्स टीम के सदस्य प्रषांत पाटील, नेहा पाटील, श्रेषी अग्रवाल, इमरान खान, सिद्धार्थ पाठक एवं सैफ खान ने अपने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद चन्द्रषेखर आजाद के चित्र का पूजन, दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। उक्त कार्यक्रम पष्चात उक्त दल आजाद स्मृति मंदिर पहुंचा। उन्होनंे यहां अमर शहीद चन्द्रषेखर आजाद की जन्म स्थली पर श्रृद्धाुसुमन अर्पित किये गए। यहां अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद की जन्म स्थली की पवित्र मिट्टी और जल कलष बाइकर्स को प्रदान किया गया। जिसे लेकर बाइकर्स भोपाल स्थित शौय स्मारक हेतु प्रस्थान किए। चन्द्रषेखर आजाद नगर से उक्त बाइकर्स ग्रुप को भोपाल के लिए कलेक्टर श्री सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आजाद जन्म भूमि की मिट्टी और जल लेकर बाइकर्स जिले के जिस भी मार्ग से गुजरे जिलेवासियों, युवाओं, विद्यार्थियों आदि ने पुष्पवर्षा तिलक लगाकर स्वागत किया। आभार एसडीएम सुश्री किरण आंजना ने माना।  

*तीन फोटो-सलंगन*।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)