मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर पंचज के तहत किया न्यायालय परिसर पेटलावद में वृक्षारोपण

0

 







मालवा लाइव।पेटलावद


पेटलावद। मनोहरसिंह डोडिया सिविल न्यायालय पेटलावद में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री  मोहम्मद सैययद अबरार अंसारी एवं जिला न्यायाधीश पेटलावद श्री मनोहरलाल पाटीदार , विधिक सहायता सचिव श्री लीलाधर सोलंकी ,  मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री गौतम मरकाम झाबुआ , पेटलावद कनिष्ठ खंड व्यवहार न्यायाधीश श्री चिराग अरोरा, श्रीमती रुचि पटेरिया अरोरा एवं पेटलावद अभिभाषक संघ अध्यक्ष श्री विनोद पुरोहित सहितअभिभाषक संघ के सदस्यों एवं कर्मचारी की उपस्थिति में    वृहद  वृक्षारोपण तहसील न्यायालय में जल ,जमीन,जंगल,जन,जानवर , पंचज के तहत आम , पीपल , निम , शीशम , बड़ , आवला , ईमली , जाबून , बिलपत्र को रोपण कर 200 से अधिक पोड़े को लगाकर प्रकृति और वातावरण का सरंक्षण हेतु पौधों का रोपण किया गया । 

म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानूसार पेटलावद में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शूभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण हेतु स्थानीय प्रजाति के वृक्षों का ऐसे स्थानों पर रोपण करना जहां इन वृक्षों की उत्तरजीवितता सूनिश्चित की जा सके । 200 से अधिक बिभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। अगले लगभग 15 दिवस तक इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का क्रियान्वयन विधिक सहायता समिति के द्वारा जन सहसहयोग से किया जायेगा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)