मालवा लाइव।पेटलावद
पेटलावद। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर प्रमिला चौहान के निर्देशन में आयुष विभाग पेटलावद ने शासकीय मॉडल स्कूल पेटलावद में बच्चों को योग विद्या के बारे में बताया।
आयुष विभाग पेटलावद के डॉ संजय पाटीदार ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है के बारे में सूर्य नमस्कार करते हुए बताया। आपने बताया सूर्य नमस्कार में प्रत्येक आसन से शरीर की कई व्याधिया समाप्त होती है।
डॉ प्रवीण उपाध्याय ने कहा प्रतिदिन योग करने से निरोग रहा जा सकता है। सभी को योग को प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल करना आवश्यक हो गया है। प्राचार्य हिरजी निनामा ने कहा वर्तमान समय मैं योग की बड़ी महत्वता जीवन में आ गई है। लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के अध्यक्ष निलेशचंद्रसिंह कुशवाह ने कहां योग ऐसी विद्या है जो व्यक्ति को चिकित्सालय के द्वार पर जाने से रोकती है। लायंस क्लब के कोषाध्यक्ष यश रामावत ने बताया जीवन में योगिक क्रिया के माध्यम से हम हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। पुरातन काल में भी जब अंग्रेजी दवाइयां नहीं हुआ करती थी तो हमारे बुजुर्ग व ऋषि मुनि योग क्रिया के माध्यम से ही कई वर्षों तक स्वस्थ बने रहते थे। लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष मनोज जानी ने कहा योग से ही निरोगी काया व स्वस्थ शरीर शरीर बनाया जा सकता है। बच्चे इससे दिनचर्या में शामिल करेंगे तो निश्चित ही घर परिवार में बड़े बुजुर्ग भी इस और अमल करेंगे।
इस अवसर प्राचार्य हिरजी निनामा, लायंस क्लब अध्यक्ष निलेशसिह कुशवाह, कोषाध्यक्ष लायन यश रामावत, पूर्व अध्यक्ष लायन मनोज जानी, डॉ संजय पाटीदार, डॉ प्रवेश उपाध्याय, डॉ प्रेमसिंह मेड़ा, कैलाश परमार, कमल सिंह ठाकुर, रमेशचंद्र वाघेला, नीरज कोराने, बेनेडिक मावी, प्रमोद वर्मा, शिवभानुसिंह मंडलोई, सर्वेश्वर पाठक, श्रीमती कविता कुमावत, श्रीमती प्रियंका पाटीदार मौजूद थे।
फ़ोटो: योग करके कैसे सोचता रहा जा सकता है बताते हुए डॉक्टरों की टीम।


