’’डेंगू प्रचार रथ को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ’’

0

 





मालवा लाइव।झाबुआ


झाबुआ। जनसंख्या स्थिरीकरण माह ’’11 जुलाई से 11 अगस्त 2022‘‘ के साथ ही आज डेंगू रोग के प्रसार पर नियंत्रण की शुरूवात कलेक्टर महोदय् जिला झाबुआ श्री सोमेश मिश्रा द्वारा डेंगू प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षैत्रों में प्रचार-प्रसार हेतु रवाना किया गया । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ बी.एस.बघेल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एन.के.पठान, एंव डॉ. विक्रम वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी श्री दिनेश्वर सिंह सिसौदिया, जिला व्ही.बी.डी. सलाहकार श्री जितेन्द्र बघेल, जिला डिप्टी एमईआईओ(स्वास्थ्य) श्रीमती कोमल राठौर,सहायक मलेरिया अधिकारी श्रीमती किरण मंडलोई, जी.एन.एम. प्रशिक्षणार्थी,शहरी आशा,शहरी एएनएम, एंव समस्त चिकित्सा पदाधिकारी के साथ साथ समस्त पेरामेडिकल स्टॅाफ उपस्थित रहे। डेंगू प्रचार रथ जिले में मेगा माईक से प्रसार-प्रसार करेगा। वर्तमान समय में वर्षा ऋतु होने सें मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुन्या इत्यादि के संभावित प्रसार को देखते हुए इनके बचाव एंव नियंत्रण हेतु प्रचार किया जा रहा हैं । प्रचार रथ द्वारा डेंगू से बचाव एंव नियंत्रण के उपाय की जानकारी जन-जन तक पंहूचाई जावेगी। जूलाई माह में ग्रामीण एंव शहरी क्षैत्र के प्रत्येक वार्ड में डेंगू से बचाव एंव नियंत्रण की गतिविधियां संचालित की जावेगी। जिसमें ग्राम की आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत कर्मी, बहु.स्वा.कार्यकर्ता, नॉन मेडिकल असिसटेंट,मलेरिया निरीक्षक, व्हीबीडी टेक्नी.सुपरवाईजर इत्यादि मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा घरों में लार्वा सर्वे, स्प्रेस स्प्रे, जल-जमाव का निस्तारीकरण,एंव बुखार रोगियों की जांच एंव उपचार का कार्य किया जावेगा।

जन समुदाय से अपील की गई है कि वर्षा ऋतु के दौरान आपके घर में आये सर्वे दल को पूर्ण सहयोग देकर इस अभियान को सफल बनाने की दिशा में अपना योगदान देवें। अपने घरों में मच्छर जाली लगावें, आम-जन को पूरी बांह के कपड़े तथा कीटनाशक उपचारित मच्छरदानी रात को एंव दिन में सोते समय उपयोग करें। घरों में पानी के कंटेनरों की साप्ताहिक रूप से नियमित साफ-सफाई करें। अपने घरों के आस-पास पानी को जमा न होने देवें। घरों के छतों पर बेकार टायर, फूलदान, गमलों पर अनावश्यक पानी को जमा न होने देवें, एंव जमा हुए पानी को निकाल दें। घर के किसी भी सदस्य को बुखार आने पर खून की जाचं स्वास्थ्य कार्यकर्ता या नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर करवायें।

संदेशः- हर वोट कीमती, हर निकाय महत्वपूर्ण।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)