मालवा लाइव।रफीक कुरैषी
आलीराजपुर। आदिवासी बाहुल्य जिले के सौण्डवा एवं उदयगढ जनपद क्षैत्र मे त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव को लेकर षुक्रवार को तिसरे व अंतिम चरण का मतदान छुट-पुट घटनाओ को छोडकर षांतिपुर्ण समपन्न हुआ। पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामिण महिला-पुरुष, बुर्जुग, युवाओ, विकलांग मतदाताओ मे काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह सात बजे प्रारंभ हुवे मतदान मे दोपहर तीन बजे तक मतदाताओ की लम्बी-लम्बी कतारे लगी। आलम यह था कि मतदाता नियत समय दोपहर तीन बजे मतदान केंद्र परिषर मे पहुंचकर षाम 04 बजे तक मतदान के लिए मतदान केंद्रो मे डटे रहे। इस दौरान सोंडवा एवं उदयगढ जनपद क्षेत्र के मतदाताओ ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिले मे पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के मतदान को लेकर कलेक्टर राघवेंद्रसिंह, प्रेक्षक डाॅ. आरपी तिवारी, एसपी मनोज कुमार सिंह एवं मातहत अधिकारियो ने मतदान केंद्रो पर पहुंचकर निरिक्षण कर जायजा लिया ओर मतदाताओ को निष्पक्ष-निर्भिक एवं पारदर्षी मतदान के लिए प्रेरित किया। वहि एक मतदान केंद्र पर निरिक्षण करने पहुंचे कलेक्टर एवं एसपी ने 95 वर्षिय बुर्जुग महिला की मदद करते हुए मतदान करवाया। पंचायत चुनाव को लेकर प्रषासन द्धारा सौण्डवा क्षैत्र के पहाडी अंचल एवं नर्मदा तट के मतदान कंेद्रो पर विद्युत, संचार साधन, आने-जाने हेतु बोट की व्यवस्थाए की गई थी। प्रत्येक मतदान केन्द्र कम्यूनिकेषन टीम से जुडा रहा ओर जिला स्तर पर पल-पल की जानकारी जिला अधिकारी लेते रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन बजे तक सौण्डवा विकासखंड मे 76.75 प्रतिषत एवं उदयगढ विकासखंड मे 69.07 प्रतिषत मतदान हुआ है। निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार मतदान समाप्ति के पष्चात मतों की गिनती एवं घोषणा मतदान केन्द्र पर नहीं की गई। विजय होने वाले प्रत्याषियो की घोषणा निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार निर्धारित तिथि को ब्लाॅक स्तर पर की जाएंगी। समाचार लिखे जाने तक पंचायत चुनाव मे विजय होने वाले प्रत्याषियों के अधिक्रत रुप से कोई घोषणा या जानकारी प्राप्त नही हुई है। उल्लैखनिय हे कि सोंडवा क्षैत्र के जिला पंचायत सदस्य के 3 वार्ड, जनपद पंचायत सदस्य के 24 वार्ड, सरपंच के 73 एवं पंच के निर्वाचन हुए है। उदयगढ क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य के 2 वार्ड, जनपद पंचायत सदस्य के 11 वार्ड, सरपंच के 38 एवं पंच के निर्वाचन हुए है। सोंडवा में 27 संवेदनषील एवं उदयगढ में 34 संवेदनषील मतदान केन्द्र बनाए गए। मतदान केंद्रो पर सुरक्षा के उचित प्रबंध किए गए थे। अधिकारी-कर्मचारी सतत प्रट्रोलिंग करते हुए नजर आए।
तीन फोटो-सलंग्न।
--------------------------



