मालवा लाइव।झाबुआ
झाबुआ। अपर कलेक्टर श्री एस एस मुजाल्दा ने बताया कि 10 जुलाई को ईदुज्जुहा का त्यौहार मनाया जाएगा। जिसके संबंध में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 7 जुलाई को सायं 05 बजे से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभागार में आहूत की गई है। बैठक में सर्व संबंधित से उपस्थित होने की अपेक्षा की गई है।

