मालवा लाइव।झाबुआ
झाबुआ। समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विभिन्न विभागों में लंबित सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए है कि शिकायतों का निराकरण एल- 1 स्तर पर ही संतुष्टिपूर्वक किया जाए। जिन विभागों के पास 10 से कम शिकायतें है उन विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी शत प्रतिशत शिकायतों का निराकरण कराएं। साथ ही जिन विभागों के पास 10 से अधिक शिकायतें है तथा उर्जा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग, खाद्य विभाग आदि शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कराएं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री एसएस मुजाल्दा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

