मालवा लाइव।महेश पाटीदार
बदनावर। नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने नगर में घूम कर मतदाताओं से समर्थन मांगा।
विभिन्न चौराहों पर संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की व कई तरह की शासन की योजनाएं गिनाई। रोड शो का समापन पर बस स्टैंड पर हुआ। दत्तीगंव ने सभा में कहा कि पिछली बार भी मेरे द्वारा प्रत्याशी के साथ घूम कर मतदान करने की अपील की गई थी जिसे नगर के लोगों ने समर्थन करते हुए भारी बहुमत से जिताया था। लेकिन वह अध्यक्ष के लायक नहीं था और उन्होंने इशारों में जुआ खेलकर हाथों से इशारा कर कहा कि पूरा समय इसी में निकाल दिया और नगर के लिए कुछ नहीं किया।
वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक शराब माफिया कई दिनों से गली गली घूम कर शराब बांट रहा है। जो शरीर के लिए हानिकारक है। उससे बच कर रहना। कल रात में वार्ड नं 14 में गाड़ी के अंदर शराब भी पकड़ी जा चुकी है। अपने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की व शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं गिनाई।
मंच पर नागरिक आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, सन्नी रिन आदि मौजूद थे। संचालन प्रीतेश सिंह पंवार ने किया। आभार चुनाव प्रभारी राजेंद्र सराफ ने माना।
इस चुनाव में उद्योग मंत्री दत्ती गांव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है वही कांग्रेश नगर परिषद अध्यक्ष पीठ सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए मतदाताओं से जूझ रही है।
वही कांग्रेस प्रत्याशियों द्वारा घर घर जाकर जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।

