सीडबॉल का छिड़काव किया गया गिरते पानी मे भी अधिकारियों ने निभाई अपनी जिम्मेदारी

0

 



मालवा लाइव।पेटलावद


 पेटलावद। पर्यावरण को प्राकृतिक रूप से सहेजने व जल, जंगल, जमीन के रक्षा के उद्देश्य से नई नई तकनीक द्वारा वृक्षारोपण हेतु जिला प्रशासन द्वारा सीड बाल का कार्यक्रम कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन किया गया। गिरते हुए पानी मे भी अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी को निभाया।

जिले के 38 स्थलों पर 29 दल द्वारा यह कार्य किया गया। हर दल में उपयंत्री नोडल अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई थी। शासन के सभी विभाग के कर्मचारियों ने इसमें हिस्सा लिया।

सीड बाल के अंदर औषधि पौधों के अलावा जामुन, पीपल, करंज, शमी व अन्य पौधे के बीच अंकुर किए गए थे। 

आयुष विभाग व फॉरेस्ट विभाग ने सीडबॉल उपलब्ध करवाई थी। मोहनकोट के रंगपूरा की पहाड़ी पर सीड बाल का छिड़काव किया गया। पशुपालन व डेयरी विभाग झाबुआ के संचालक डॉ विल्सन डावर के मार्गदर्शन में डॉक्टर सुरेंद्र खराड़ी, पशु चिकित्सा सहायक संघ के जिला अध्यक्ष सुखराम कतीजा, किशन डामर जीवन भट्ट, संस्था प्रभारी प्रकाश भाभर, लोकेश जमरा, युवराज बुंदेला, शंकर सिंह टोकरिया, नंदू पारगी, मांगीलाल निनामा, दशरथ मचार, रोजगार सहायक मुनसिग मुनिया, अनसिंह भूरिया, सुभाष सचिव सहित स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। संचालन जीवन भट्ट ने किया। आभार प्रकाश भाभर ने माना।

फ़ोटो

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)