मालवा लाइव।रफीक कुरैषी
आलीराजपुर। विगत दिनो पंचायत चुनाव को लेकर जिले मे दुसरे चरण का मतदान समपन्न हुआ। मतदान के बाद मतगणना की गई। जिसमे अधिकांष सरपंच पद के प्रारंभीक रुज्ञान लगभग आ ही गए है। आगामी दिनो मे जिला निर्वाचन अधिकारी द्धारा उन्हे विजय होने का प्रमाण-पत्र जारी किया जाएंगा। दुसरे चरण के मतदान के बाद मतगणना मे कुछ ऐसे भी परिणाम देखने को मिले जो रोचक ओर रोमांचक भरे रहे। जिले के अलीराजपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम रोडधा पंचायत का चुनाव ओर उसका रिजल्ट भी रोचक होकर जनचर्चा का विषय बना रहा। यहां पर ग्रामवासियो ने एक शिक्षित युवा, इंजिनियर निरंजन पिता राजेंद्र पटेल को गांव की कमान सोप दी। उल्लैखनिय हे कि निरंजन पटेल अलीराजपुर विधानसभा क्षैत्र के पुर्व विधायक स्व. मगनसिंह पटेल के पौत्र है। निरंजन पटेल बीई, आईटी की षिक्षा हासिल कर, पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उन्होने अपने सेवाकाल मे हैदराबाद, दिल्ली, इंदौर सहित अन्य षहरो में सेवाए दी है। निरंजन विगत कारोना काल के लॉकडाउन मे अवकाष पर अपने ग्रहग्राम रोडधा आए थे। लॉकडाउन मे उन्होने ग्राम मे विभिन्न प्रकार की समस्याए, सुविधाओ व संसाधनो की कमी ओर विकास के मामले मे पिछडेपन को अपने माथे से रुबरु होकर देखा। जब से ही युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर निरंजन पटेल ने मन मे एक संकल्प लिया कि वह ग्राम की समस्याओ से निजात दिलाने व भलाई करने ओर विकास के लिए नोकरी छोड सरपंच का चुनाव लडेंगे। इस वर्ष हुए पंचायत चुनाव मे उन्होने सरपंच पद के लिए नामांकन-पत्र दाखिल किया। ग्राम के युवाओ, महिलाओ व बुर्जुगो ने निरंजन को खुलकर आर्षिवाद ओर सहयोग दिया। जिसके चलते ग्रामवासियो ने निरंजन पटेल को ग्राम सरकार की कमान सौप दी। निरंजन के सामने सुन्दरीबाई पति रुमालसिंह चुनावी मेदान मे थी। निरंजन ने अपने निकटम प्रतिनिधी को करीब 100 वोटो से पराजित किया है। इसके पुर्व मे निरंजन के परिवार वाले भी सरपंच पद पर रहकर अपनी सेवाए दे चुके है। विगत 10-15 साल से उनके परिवार का कोई भी सरपंच नही चुना गया। किस्मत ने निरंजन का इस बार साथ दिया ओर वह ग्राम के सरपंच बन गए। उक्त चुनाव मे शिक्षित युवाओं का राजनीति में आना आदिवासी बाहुल्य जिले के लिए शुभ संकेत है। बहरहाल निरंजन पटेल के विजय होने पर ग्रामवासियो सहित नेताओ व ईष्ट-मित्रजनो ने बधाईयां देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।
*फोटो-निरंजन पटेल*।
---------------------------

