राजस्थान में हिंदुत्व के समर्थक की निर्मम हत्या से आक्रोशित युवाओं ने निकाली रैली दिया ज्ञापन- राष्ट्रपति से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग

0

 











मालवा लाइव।थांदला


थांदला। राजस्थान के उदयपुर शहर में सिलाई मास्टर कन्हैयालाल साहू की मुस्लिम समाज के दो व्यक्तियों द्वारा निर्मम हत्या के मामले में आज शुक्रवार को थांदला में सकल हिंदू समाज ने भव्य रैली निकाल कर अपना आक्रोश प्रदर्शित किया। आक्रोश रैली से पूर्व नगर के मध्य अष्ट हनुमान बावड़ी मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ कर नगर में रैली निकाली गई। इस दौरान युवाओं ने स्थानीय ग़ांधीचोक में हत्यारों का पुतला दहन किया वही तहसील कार्यालय पर पहुँच कर एसडीएम प्रतिनिधि को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते हुए राजस्थान के उदयपुर शहर में मुस्लिम हत्यारों को जल्द फांसी देने की मांग की गई। हिन्दू अक्रोश रैली में सैकड़ो युवाओं ने भागीदारी करते हुए भारत माता के जयकारें भी लगायें।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)