रफीक कुरैशी@आलीराजपुर
आलीराजपुर | मोहर्रम पर्व को लेकर नगर में ताजिया बनाने वाले सदस्यों की एक बैठक प्रभारी शहर काजी सेय्यद हनीफ मियां की सदारत में सम्पन्न हुई | बैठक में मोहर्रम कमेटी का गठन सर्वानुमति से
किया गया | जिसमे मोहर्रम कमेटी के संरक्षक सेय्यद मोहसिन मियां एवं अध्यक्ष पद पर मोहम्मद तसददूक चंदेरी, उपाध्यक्ष ईमरान शाह एवं सचिव समीर मनिहार को बनाया गया है | साथ ही समाज के वरिष्ठजनो को कमेटी का सलाहकार बनाया गया है | बैठक में उपस्थितजनो ने मोहर्रम पर्व तथा इस्लामी नए साल की मुबारक़बाद पेश की | समाजजनो ने चर्चा कर मोहर्रम पर्व पारम्परिक रूप से सदभावना और सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया | प्रभारी शहर काजी सेय्यद हनीफ मियां ने
युवाओं को समझाईश देते हुए अमन व शांती से मोहर्रम मनाने तथा शासन-प्रशासन को सहयोग करने की अपील की | बैठक में समाज के वरिष्ठजन, हुसैनी अखाडा एवं मोहर्रम कमेटी के सदस्यजन मौजूद थे | उक्त जानकारी मोहर्रम कमेटी के मिडिया प्रभारी ईरशाद मंसूरी ने दी |

