मालवा लाइव।बदनावर
बदनावर। नाग पंचमी क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई । प्रातः से ही नाग मंदिरों में भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं द्वारा नाग बाबा की प्रतिमा पर दूध चढ़ा कर पूजा अर्चना की गई।
ग्राम खेड़ा में स्थित नाग मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गांव के प्रत्येक परिवार द्वारा नागजी का दर्शन कर नारियल चढ़ाकर प्रसाद वितरण की गई। ज्ञात हो कि नाथ बाबा का मंदिर नवनिर्मित कर शृंगारित किया गया है । नव शृंगारिक मंदिर को रंग बिरंगे बलबो से रोशन कर पुष्पमाला की लड़ियों से सजवाट गया ।श्रद्धुलो द्वारा महाप्रसाद वितरण की गई।दर्शनार्थियों का आवागमन चलता रहा। उल्लेखनीय है कि ग्राम खेड़ा में नागजी मंदिर में श्रद्धालुओं को दूध चढ़ाने के लिए अलग से पात्र की व्यवस्था की गई है। यहां श्रद्धालु नाग जी की प्रतिमा पर दूध ना चढ़ाते हुए रखे गए पात्र में दूध संग्रहित होता है। कई वर्षों से यह परंपरा यहां जारी है
निचलाबास में स्थित नागजी तेजाजी मंदिर में भी ढोल धमाके के साथ आरती उतारी गई। तथा मंदिर की विद्युत सज्जा से सजावट की गई । नागजी के दर्शन के लिए कई श्रद्धालु जोड़े से पधारे और बाबा की पूजा अर्चना की।
बैजनाथ मंदिर के सामने स्थिति धाम पर भी श्रद्धालूओ का जमावड़ा रहा ।यहां मंदिर में कई रूपों में नाग देवता विराजित हैं।एक स्थान पर नाग महाराज के अनेक रूपों में दर्शन होते है। प्रात से ही मंदिर में श्रद्धालु पहुंचने लगे और नाग बाबा के दर्शन किए।


