राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की विकास गाथा का आयोजन

0



मालवा लाइव।बदनावर

बदनावर।यश कॉलेज बदनावर कि राष्ट्रीय सेवा समिति ‌की   स्वपोषित इकाई द्वारा मंगलवार  को आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा अdभियान और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की विकास

गाथा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था सचिव  अमित जैन एवं प्राचार्य डॉ. मोईन खान द्वारा विद्यार्थीयों एवं समस्त स्टाफ को तिरंगा वितरित किया गया। साथ ही विद्यार्थी कृतिका, कुलदीप, दिक्षा, दिव्या आदि ने सेल्फी विथ तिरंगा और विभिन्‍न प्रतियोगिता में सहभागिता

की। जिसका संचालन रासेयो प्रभारी  सिद्धार्थ सिंह शक्‍तावत एवं रासेयो सहप्रभारी सुश्री समता कुँवर राठौर द्वारा किया गया। जिसमें प्राध्यापक

 मनीष भारद्वाज, डॉ. रोहितसिंह चौहान, बलवीर परमार, संध्या राठौर, शहर्ष सोनी,  जगदीश खराडी का विशेष सहयोग रहा।  जानकारी शिवराज टांक ने दी।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)