रानापुर में घर घर लगे राष्ट ध्वज,अनेक जगह हुआ झंडावंदन-मुख्य आयोजन बस स्टैंड पर नप अध्यक्ष अजनार ने फहराया तिरंगा,,

0

 


मालवा लाइव।राणापुर

राणापुर - राणापुर में स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया । नगर के विभिन्न समाजों ने अपने अपने समाज स्तर पर रैली,तिरंगा यात्रा,वाहन रैली आदि आयोजन कर आजादी के अमृत महोत्सव को शान से मनाया । घर घर ध्वज लगाए गए । नगर के समस्त शासकीय ,अर्द्ध शासकीय कार्यालयों में संस्था प्रमुखों ने झंडावंदन कर सलामी दी गई । ग्राम पंचायतो में नवीन सरपंचों ने झंडावंदन किये । राणापुर के बस स्टैंड पर नप अध्यक्ष सुनीता गोविंद अजनार ने तिरंगा फहराया। एवम पुलिस गार्ड को सलामी दी । कन्या शाला की बालिकाओं ने राष्ट्रगान एवम म.प्रदेश गान की प्रस्तुति दी ।   मंच पर नप उपाध्यक्ष लीलेश हरसोला, पूर्व नप अध्यक्ष गोविंद अजनार, सीएमओ कमलेश गोले , मनोहर सेठिया, मांगीलाल दुर्गेश्वर राधा कृष्ण राठौड़ ललित बंधवार कांतिलाल प्रजापत,ललित राठी,मुकेश नागोरी सहित पार्षद गण ,पार्षद पति ,नप कर्मचारी गण उपस्थित थे ।नगर परिषद अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया एवम अंत मे उनके 5 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि एवम नए रानापुर की कल्पना का खाका जनता के सामने रखा । संचालन दीपक टेलर ने किया ।आभार सीएमओ कमलेश गोले ने व्यक्त किया । इधर पुलिस थाने पर थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने,नगर परिषद कार्यालय में सीएमओ कमलेश गोले  ने ,बी आर सी कार्यालय पर बीआरसी दिलीप ढाक,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ जीएस चौहान ने ,तहसील कार्यालय में तहसीलदार ने,शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्राचार्य ने ,कन्या शाला में प्राचार्य खुजेमा अली, जनपद प्रांगण में जनपद अध्यक्ष निर्मला भानु भूरिया ने,दीनदयाल सहकारी संस्था में प्रबंधक सलीम खान ने , राणापुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय तुलसी कॉम्प्लेक्स में अध्यक्ष कमलेश चौहान के द्वारा झंडावंदन किया गया ।  इस अवसर पर  जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष चंदूलाल  पडियार, कन्हैयालाल बसेर विजय शाह , डॉ दिनेश गाहरी नारायण जैन,सुरेश समीर ,विनोद पंचाल,दिनेश कटारिया,पूर्व अध्यक्ष कैलाश डामोर, चंदन गहलोत, आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे। श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय यतीन्द्र ज्ञान मंदिर पर झंडा वंदन मनोहर नाहर ने किया । इस अवसर पर  परिषद अध्यक्ष पवन नाहर,हितेश जैन,अभय कटारिया,राकेश नाहर,महिला परिषद अध्यक्ष आशा कटारिया सहित  महिलाएं उपस्थित थी ।

फोटो

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)