खीमावत जी की स्मृति में नवयुवक परिषद ने किया पौधरोपण

0


मालवा लाइव।राणापुर

स्वर्गीय श्री किशोर जी खीमावत की स्मृति में श्री राज राजेंद्र गोपाल गौशाला में अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद मुनीसुव्रत स्वामी जिनालय राणापुर द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिसमें संघ के वरिष्ठ श्री मनोहर लाल नाहर परिषद के अध्यक्ष पवन नाहर, उपाध्यक्ष जितेंद्र सालेचा एवं शिक्षा मंत्री जितेंद्र नाहर के साथ नगर के मोतीलाल गाहरी भी उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी देते हुए परिषद अध्यक्ष पवन नाहर ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में श्री संघ एवं नगर वासियों से आव्हान किया गया आने वाले सभी सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में प्लास्टिक एवं डिस्पोजल मुक्त व्यवस्था की जाए जिससे पर्यावरण एवं मुक पशुओं को कोई हानि ना हो ।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)