मालवा लाइव।पेटलावद
पेटलावद:- रिपब्लिक ऑफ कोरिया एंबेसी द्वारा भारत और कोरिया की मित्रता को लेकर एक संवाद संगोष्ठी का आयोजन ऑनलाइन किया गया था जिसमें काव्य मुथा ने भाग लेकर अपने विचार व्यक्त कर प्रभावी रूप से अपनी प्रस्तुति दी इस पर कोरियन एंबेसी द्वारा काव्य मुथा की प्रस्तुति पर नगद राशि व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया काव्य की इस उपलब्धि पर स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री इंदर सिंह परमार कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर सांसद विधायक एसपी अरविंद तिवारी एसडीएम शिशिर गेमावत विशेष रूप से उपस्थित थे इस उपलब्धि पर काव्य को सभी इष्ट मित्रों वह परिवार जनों ने शुभकामनाएं दी काव्या मुथा ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया

