*राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में वैदिका पटेल ने तीन गोल्ड जीते, पटेल परिवार और नगर किया नाम रोशन*

0

 


मालवा लाइव।रफीक कुरैशी द्वारा 

आलीराजपुर। स्थानीय पटेल स्कूल के ग्रुप चेयरमैन महेश पटेल एवं सेना पटेल की पुत्री एवं अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल की होनहार भतीजी ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता मे उल्लेखनीय प्रदर्शन कर तीन गोल्ड मेडल जीते। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वी राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 31जुलाई से 10 अगस्त 2022 तक इंदौर में संम्पन हुआ। वर्तमान मे वैदिका  एमरल्डहाईट्स इंदौर में कक्षा 10 वीं की छात्रा है |  पूर्व में वह पटेल पब्लिक स्कूल की छात्रा रही है। राज्य स्तरीय शूटिंग चेम्पियनशिप प्रतियोगिता अंतर्गत वैदिका पटेल ने 

 10 मीटर एयर रायफल् बालिका

10 मीटर एयर रायफल् जूनियर 10 मीटर एयर रायफल् सीनियर वर्ग में                

शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल्ड मेडल प्राप्त कर प्रदेश एवं अलीराजपुर जिले का नाम रोशन किया है।

इस सफलता पर नगर के विभिन्न समाजजनों के प्रमुखो एवं पटेल स्कूल प्राचार्य कृष्णचंद्र उपाध्याय एवं स्टाफ ने अपार हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है और आशा प्रकट की है कि अब प्रतिभाशाली  

वैदिका राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर  देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

फोटो --संलग्न |

==========

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)