*देशभक्ति के तरानो, हाथो मे तिरंगा लेकर मुस्लिम समाज ने निकालीं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा* *राष्ट्रभक्ति व देषभक्ति के नारो से गुंजामय हुआ शहर*

0






मालवा लाइव।रफीक कुरैशी द्वारा 

अलीराजपुर | आजादी के अम्रत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता सप्ताह अंतर्गत देषभर मे हर घर तिरंगा को लेकर तिरंगा यात्राए निकाली जा रही है। इसी कडी मे स्थानिय दारुल कजात एवं मुस्लिम समाज  के तत्वाधान मे षुक्रवार दोपहर को जुम्मे की नमाज के बाद जामा मस्जिद चोक से षहर काजी सैयद अफजल मियां के नेत्रत्व मे विषाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे मुस्लिम समाजजन हाथो मे तिरंगा लहराकर ओर देषभक्ति के नारौ लगाते हुए चल रहे थे। आलम यह था कि राष्ट्रभक्ति व देषभक्ति के नारो से पुरा षहर गुंजामय हो गया। पेदल मार्च के आगे-आगे समाज के वरिष्ठ एवं युवाजन हाथो मे तिरंगा लेकर चल रहे थे। समाज के तिरंगा पेदल मार्च को आमजन निहारता रहे। पेदल मार्च जामा मस्जिद चोक से प्रारंभ हुआ जो बस स्टैण्ड, नीम चोक, पोस्ट आफिस चोराहा, रामदेव मंदिर, बर्फ फैक्ट्री होते हुए बहारपुरा के मंसुरी चोक पर समाप्त हुआ। रैली मे एसडीओपी सुश्री श्रद्धा सोनकर एवं थाना प्रभारी शिवराम तरोले सहित पुलिस स्टॉफ ने भी शिरकत कर तिरंगा यात्रा मे शामिल हुवे | मंसुरी  चौक पर सामूहिक रुप से राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर प्रभारी षहर काजी सैयद हनिफ मियां ने कहा की आजादी के महोत्सव को लेकर देषभर मे प्रधानमंत्री मोदीजी के आह्वान पर हर घर तिरंगा यात्राओ का आयोजन किया जा रहा है। मुस्लिम समाजजनो ने तिरंगा पेदल मार्च निकालकर हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता हेतु जनजागरण का संदेष दे | समाजजन अपने अपने घरो पर तिरंगा लगाए। इस अवसर पर बडी संख्या मे मुस्लिम समाजजन उपस्थित थे। 

*तीन फोटो -सलंगन।* 

---------------------------

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)