मालवा लाइव।बदनावर
बदनावर। 7 अगस्त को बदनावर में धूमधाम से मातृशक्ति कावड़ यात्रा भी निकाली जाएगी। यात्रा के संयोजक योगेश मुकाती ने बताया कि रविवार को यात्रा सुबह 9 बजे प्राचीन नागेश्वर धाम के पवित्र कुंड से जलभर शुरू होगी। जो नगर के प्रमुख मार्ग भेरू उखलिया, मोदी चौराहा, जवाहर मार्ग, सोमेश्वर चौराहा, अंबेडकर चौराहा ,बस स्टैंड होकर बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी। कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया जाएगा । यात्रा में डीजे नासिक के ढोल व कई प्रकार के धार्मिक स्वांग रचे कलाकार शामिल होंगे।
यात्रा नागेश्वर से बैजनाथ महादेव मंदिर तक निकाली जाएगी। यात्रा में शामिल मातृशक्ति हरियाली का उपदेश देते हुए अधिकांश महिलाएं हरे वस्त्रों में दिखाई देगी। बैजनाथ महादेव का नागेश्वर धाम के जल से अभिषेक किया जाएगा।
आयोजन को लेकर ग्राम खेड़ा बदनावर समेत अन्य गांव में भी महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यात्रा को लेकर समिति बनाई गई है। यात्रा प्रमुख संदीप पाटीदार को बनाया गया है। यात्रा का सह प्रमुख रोहित पाटीदार, वासुदेव पाटीदार, गौरव भूरा, राकेश मुकाती, देवीलाल पाटीदार व गौरव पाटीदार को बनाया गया है।

