श्वेतांबर समाज के पर्युषण पर्व प्रारम्भ, उपाश्रय में अष्टाह्निका व्याखायण वाचन शुरू

0

 



मालवा लाइव।रानापुर

श्वेतांबर जैन समाज के पर्युषण महापर्व बुधवार से प्रारंभ हो गए ।  राणापुर नगर के श्वेतांबर जैन समाज में पर्युषण पर्व को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है ।  पर्यूषण पर्व के प्रारंभ में बुधवार को श्री सुविधिनाथ जैन मंदिर ,श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय ,महाविदेह मधुकरधाम में सुबह पक्षाल,पुष्प पूजन,केसर पूजन आरती,स्नात्र पूजन आदि आयोजन हुए । तीनो मन्दिरों में आकर्षक सजावट युवाओ ने की । श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में शास्त्र वाचक श्री मनोहरजी नाहर के निवास से ढोल द्वारा शास्त्र जी को मंदिर जी लाया गया । जिसके बाद शास्त्र जी की गहुली चन्द्रसेन कटारिया रखबचन्द कटारिया परिवार की और से की गई । सुबह मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में पक्षाल,केसर पूजन,आरती की बोलीया हुई । जिसमे भगवान का पक्षाल ,केसर पूजन का लाभ वीरेंद्र नाहर ने   गुरुदेव के पक्षाल ,पूजन व भगवान के पुष्प पूजन का लाभ नीलेश सालेचा ने लिया । भगवान जी ,गुरुदेव राजेंद्र सूरिजी एवम पूण्य सम्राट की आरती का लाभ मोतीलाल सालेचा ने लिया । मंगल दिवा की बोली चन्द्रसेन कटारिया ने ली । दोपहर में मुनिसुव्रत स्वामी पंच कल्याणक पूजन रखबचन्द कटारिया की और से पार्श्व संगीत मंडल के द्वारा धूमधाम से पढ़ाई गई । शाम को भगवान की आंगी बालिका परिषद ने बनाई जिसके लाभार्थी सज्जनलाल कटारिया परिवार थे । सुबह और शाम के प्रतिक्रमण हुए ,अनेक श्रावकों ने एकासने,उपवास आदि तप किये । रात्रि में श्री राजेन्द्र नवयुवक परिषद द्वारा स्तवन प्रतियोगिता का आयोजन किया । 

मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में अष्टाह्निका व्याखायण का वाचन करते हुए प्रथम दिवस शास्त्र वाचक श्री मनोहरलाल नाहर ने श्रावक के कर्तव्यों के  को बताया । पर्युषण पर्व की क्रियाओं के बारे में विस्तार से बताया । मुनिसुव्रत जिनालय में मन्दिर की युवाओ एवम युवतियों ने आकर्षक सज्जा की । घर घर जैन ध्वज लगाए गए ।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)