मालवा लाइव।रफीक कुरैषी द्धारा
आलीराजपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता सप्ताह अन्तर्गत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने बताया 5 अगस्त शाम 4 बजे बाइक तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन जिला मुख्यालय पर महाविद्यालय परिसर अलीराजपुर से होगा। उक्त बाइक तिरंगा जागरूकता रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। बाइक रैली में अधिकारी-कर्मचारीगण, जन सामान्य सम्मिलित होंगे। हाथों में तिरंगा थाम कर आमजन से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया जाएगा। टंकी मेदान परिसर में उक्त बाइक रैली का समापन होगा। जिले के समस्त जनपद मुख्यालयों पर भी बाइक रैली का आयोजन होगा। कलेक्टर श्री सिंह ने जिलेवासियों से उक्त आयोजन में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया है।
*मोनो*-तिरंगा अभियान।
---------------------------

