मालवा लाइव।रफीक कुरैशी द्वारा
आलीराजपुर। अम्रत महोत्सव के तहत नगर पालिका द्वारा वितरित किये जाने वाले आपत्तिजनक तिरंगा झंडे को लेकर तथा इस मामले में कांग्रेस नेताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन देगी। इस सम्बंध में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल ने बताया कि नगर पालिका में जो तिरंगा झंडा वितरण के लिए आये है वो मानक रूप से प्रिंट नही हुए है और कटे फ़टे है, जो कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। जिला कांग्रेस एवं विधायक मुकेश पटेल द्वारा इसका विरोध किया गया तो एसडीएम लक्ष्मी गामड़ एवं नगर पालिका अधिकारी द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। जो कि अत्यंत निंदनीय स्थिति है। एसडीएम गामड ने गैर जिम्मेदाराना बात कहते हुए कांग्रेस नेताओं को कहा कि तिरंगा क्या महज कपड़ा ही तो है। इसके वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में भी चल रहे है। तिरंगे ध्वज का कितना मान सम्मान है यह एसडीएम को ही नही मालूम है| उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज के अपमान और अधिकारियों द्वारा उनके साथ किये गए अभद्र व्यवहार के खिलाफ बुधवार 12 बजे कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेगी और घेराव कर कलेक्टर को इस मामले को लेकर ज्ञापन देगी। सभी कांग्रेसी पहले टंट्या मामा की प्रतिमा स्थल पर एकत्र होंगे और वहां से रैली के रूप में कलेक्टर ऑफिस जाएंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में दोषी अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ राशद्रोह का प्रकरण कायम किया जाना चाहिए।
फोटो-धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता पटेल |
===========

