नवनिर्वाचित सरपंच पंच को शपथ दिलवाई।

0

 


मालवा लाइव।प्रवीण बसेर

घुघरी।ग्राम पंचायत घुघरी नवनिर्वाचित सरपंच उप सरपंच पंचों को नोडल अधिकारी द्वारा शपथ दिलवाई। पंचायत के सभी ने पंचों ने गांव के विकास कार्य एकजुट होकर कार्य करने की मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 उसके अंतर्गत बने नियमों उत्तरदायित्व एवं कर्तव्यों का पूर्ण श्रद्धा पूर्वक सच्चाई और ईमानदारी में निर्वाण करने की शपथ ली। सरपंच मंजूडी गोवर्धन मालीवाड़ उपसरपंच भारत सिंह राठौर एवं सभी 20 वार्ड पंचों ने उपस्थित होकर शपथ ली। शपथ विधि समारोह के पहले मां सरस्वती महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सरपंच उप सरपंच एवं पंचो को हार पहना कर स्वागत किया गया। शपथ विधि समारोह के पश्चात अल्पाहार आयोजन रखा गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव भुंडा पारगी व आभार रोजगार सहायक लूनचंद  कटारा ने माना। इस अवसर पर नोडल अधिकारी मोहन सिंह चारेल विजय सिंह राठौर गोवर्धन मालीवाड़ मोती मालीवाड़ गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)