मालवा लाइव।पेटलावद
पेटलावद। आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ जिला झाबुआ द्वारा स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार को एक ज्ञापन सौपा गया।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से 12 माह के सेवाकाल तथा वेतन वृद्धि एवं 30% से कम वाले अतिथि शिक्षकों को यथावत रखने के लिए ज्ञापन दिया गया।
पदाधिकारियों से की गई चर्चा में
शिक्षा मंत्री द्वारा कहा गया कि जो आपकी नियम में आएगा वह मैं आपके लिए करवाने की कोशिश करूंगा। जिलाध्यक्ष नाहरसिंह राणा ने बताया कार्यानुभव के आधार पर गुरुजी की भांति विभागीय परीक्षा लेकर नियमितीकरण किया जाए तथा मांडव वृद्धि कर 12 माह का सेवा काल अतिथि शिक्षकों का किया जाए।



