*हाकी के जादूगर मैजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल गतिविधियों का आयोजन समपन्न हुआ*

0

 



मालवा लाइव।रफीक कुरैशी

आलीराजपुर। हाकी के जादूगर मैजर ध्यानचंद की 117 वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस अंतर्गत स्थानिय खेल परिसर में जिला स्तरीय खेल गतिविधियों का आयोजन हुआ। कलेक्टर राघवेन्द्रसिंह के मार्गदर्षन में आयोजित खेल दिवस के आयोजन का शुभारंभ जिला पंचायत सीईओ संस्कृति जैन एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री जानकी यादव ने मां सरस्वती एवं मैजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया। इस अवसर पर आयोजित खेल गतिविधियों का शुभारंभ खिलाडियों के परिचय से हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जैन ने कहा षिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए भी पूरे उत्साह के साथ आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि खेल गतिविधियों से व्यक्ति में सकारात्मक भाव के साथ टीम भावना जागृत होती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे षिक्षण के साथ-साथ खेल गतिविधियों में आगे आकर अपना बेहतर प्रदर्षन करें। उन्होंने विद्यार्थियों से परिचय एवं उनके खेल प्रदर्षन को प्रोत्साहित भी किया। इस अवसर पर एकलव्य आवासीय विद्यालय अलीराजपुर, बालक उमावि बोरखड, शासकीय कन्या विद्यालय बहारपुरा, उत्कृष्ट विद्यालय अलीराजपुर, शासकीय कन्या विद्यालय अलीराजपुर, स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ एवं शासकीय महाविद्यालय अलीराजपुर के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में सहभागिता की। इस अवसर पर एथेलिटिक्स की 100, 200 एवं 400 मीटर दौड, भाला फेंक, लाॅग जम्प, हाई जम्प, कबड्डी एवं वाॅलीबाॅल प्रतियोगिताओं का आयोजन हूुआ। उक्त प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम के अवसर पर स्वागत उदबोधन एवं आयोजन की रूपरेखा पर प्रकाष जिला खेल अधिकारी सुश्री संतरा निनामा ने जानकारी दी। इस अवसर पर खेल प्रषिक्षण एवं बडी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।  

*दो फोटो-सलंगन।*

---------------------------

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)