*शिक्षिका द्वारा पवित्र ग्रंथ कुरआन पर विवादित टिपण्णी करने पर मुस्लिम समाज ने एएसपी को सौंपा ज्ञापन*

0

 



मालवा लाइव।रफीक कुरैशी

अलीराजपुर | स्थानीय न्यू टैलेंट पब्लिक स्कूल की शिक्षिका द्वारा मुस्लिम छात्रों को पवित्र ग्रंथ कुरआन शरीफ पर विवादित टिप्पणी करने के मामले को लेकर संबधित पालकों एवं  मुस्लिम समाजजनो ने आक्रोश जाहिर करते हुए शिक्षिका के विरुद्ध उचित कार्रवाई  को मांग को लेकर एएसपी सखाराम सेंगर को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की | इस दौरान समाजजनों ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी पवित्र ग्रंथ कुरआन शरीफ पर विवादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे | शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गईं तो समाजजन आंदोलन करेगा | 

*क्या है मामला*

जानकारी के अनुसार न्यू टैलेंट पब्लिक स्कूल बस स्टैंड के समीप बड़ौदा बैंक के पीछे संचालित होती है | स्कूल की शिक्षिका प्रियंका शर्मा द्वारा पूछा गया की कक्षा 07 वी मे कौन-कौन मुस्लिम छात्र है | तो तीन छात्र फरहान, फरदिन और मोईनुद्दीन ने हाथ उठाकर बताया हम है मुस्लिम छात्र | इसी दौरान शिक्षिका द्वारा मुस्लिम छात्रों से कहा गया कि क्या तुम्हारा कुरआन तुम्हारा बाप का लगता है कि जो तुम उसको पढ़ते हो | कुरआन को फाड़कर फेंक दो | इस पर छात्रों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए यह बात अपने पालकों को बताई | सभी पालक स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से चर्चा कर अपना विरोध दर्ज कराते हुए उक्त शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की | प्रिंसिपल के कार्रवाई  के आश्वासन पर वापस लौट गए  | पालकों को पता चला की स्कूल प्रिंसिपल एवं संचालक द्वारा देर शाम तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गईं है | इस पर नाराज़ मुस्लिम समाज के सेकड़ो लोग देर शाम पुलिस थाना पहुंचे और उन्होंने एएसपी श्री सेंगर, एसडीओपी सुश्री श्रद्धा सोनकर एवं थाना प्रभारी शिवराम तरोले से चर्चा कर संपूर्ण मामले से अवगत कराते हुवे

ज्ञापन सौपा | जिसमे छात्रों के पालक कादिर शाह, हशीर मोहम्मद, जमालूद्दीन ने बताया स्कुल शिक्षिका के इस तरह की टिपण्णी से हमारी धार्मिक भावनाये आहत हुई है, हमारे बच्चे भयभीत और डरे-सहमें हुवे है | उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से स्कुल 

शिक्षिका के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की | इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन मौजूद थे |

*क्या बोले जिम्मेदार*

एएसपी श्री सेंगर को हमारे प्रतिनिधि को बताया की इस तरह का एक आवेदन हमारे पास आया है | हम  गंभीरता से इसकी जाँच कर रहे है | हमारे द्वारा पालकों और मुस्लिम समाजजनो को आगामी दिनों मे कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है |

दो फोटो--संलग्न |

=============

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)