बामनिया-उत्सव सोनी
जैन समाज के आठ दिवसीय पर्यूषण पर्व में बामनिया में पूजा भक्ति धर्म आराधना एवं जप तप के साथ मनाया जा रहा है । स्थानक, गुरू मंदिर एवं महावीर मंदिर में भक्ति आराधना की जा रही है । पर्यूषण पर्व के पांचवे दिन श्री महावीर स्वामी मंदिर में भगवानजी का जन्मोत्सव मनाया गया । इस अवसर पर आकर्षक साज सज्जा के साथ अंगरचना की गई । जन्मोत्सव के तहत भगवान के जन्म का वाचन एवं भगवान के 14 सपना जी एवं आरती की बोलियां बोली गई । जिसमें समाज जनों ने बढ चढकर हिस्सा लिया । जन्मोत्सव के पष्चात सपना जी को जुलूस के रूप में मंदिर में विराजित कर आरती की गई । आयोजन में श्री शांतिनाथ जैन शवेताम्बर श्री संघ की पेढी के अध्यक्ष शरद गुगलिया ,कोषाध्यक्ष अभय मूणत, सचिव अनिल चाणोदिया , दिलीप चाणोदिया, लोकेन्द्र चाणोदिया, मंगलेश भण्डारी , हेमंत भण्डारी, कपिल भण्डारी, मनीष चाणोदिया शीतल चाणोदिया, अजय जैन ,संजय मूणत,अक्षय पटेल, संयम चाणोदिया आदि सकल जैन समाजजन विशेष रूप से सम्मिलित हुए ।


