मां अम्बिका मंदिर पर नवरात्रि का 71 वां वर्प नवरात्रि महोत्सव हेतु समिति का हुआ गठन

0

 




बामनिया-उत्सव सोनी


मां अम्बिका मंदिर चौराहा बामनिया पर इस वर्ष 71 वां नवरात्रि महोत्सव श्रद्वाभक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा । नवरात्रि महोत्सव के सफल आयोजन हेतु मां अम्बिका सेवा समिति द्वारा एक बैठक का आयोजन कर नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति का नवगठन किया गया ।जिसमें सर्वसम्मति से युवा विनायक गोयल को समिति अध्यक्ष बनाया गया ।अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष मयंक बाफना ,कोषाध्यक्ष अभिनव राठौर ,सचिव धीरजसिंह देवडा सहसचिव केशव गर्ग आदि पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए ।  

बैठक में मां अम्बिका मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल गोयल ,कोपाध्यक्ष रामेश्वर गर्ग, एवं सचिव राजेश सोनी ,उपसरपंच ब्रजभूपणसिंह परिहार ,राजेन्द्र भटेवरा ,गजानंद राठौर दिनेश मिस्त्री ,स्वपनिल वागरेचा, पिंटू गुप्ता ,पंकज भटेवरा,घनशयाम माहेश्वरी,प्रतापसिंह सिसौदिया ,जीवनसिंह पंवार, संजयसिंह मखोड, संजय भटेवरा ,विपिन शर्मा ,मंथन परमार, उत्सव सोनी , पिंटू वैरागी, प्रशांत गर्ग आदि श्रद्वालु बडी संख्या में उपस्थित थे ।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)