मालवा लाइव।राणापुर
सोमवार को मिंटो हाॅल भोपाल मे सम्पूर्ण कायाकल्प अभियान की शुरुआत करते हुए कायाकल्प एवं एन क्यू ए एस अवार्ड वितरण समारोह मे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान , स्वास्थ्य मंत्री श्री डाॅ. प्रभु राम जी चौधरी, अपर प्रमुख सचिव श्री मोहम्मद सुलेमान साहब एवं स्वास्थ्य आयुक्त श्री सुदाम खाड़े मध्यप्रदेश शासन स्वास्थ विभाग द्वारा झाबुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राणापुर को लगातार 4 वर्षों से उत्कृष्ट कार्य कर कायाकल्प मापदंड अनुरूप बनाए रखने पर इस बार वर्ष 2021-2022 हेतू संस्था प्रभारी डाॅ. जी एस चौहान को *चौथी बार*" कायाकल्प अवार्ड " से सम्मानित किया गया । श्री चौहान ने इस खुशी को शेयर करते हुए बताया कि हमारी संस्था की पूरी टिम लगातार अपनी स्वास्थ्य सेवाओ के साथ कायाकल्प मे भी इतनी ही इमानदारी से कार्य कर कायाकल्प मे पास होते आ रहे है जिसके लिए मैं मेरी पुरी टिम को बधाई देता हूॅ।

