अतिथि के भरोसे अमरगढ की हाईस्कूल भृत्य एवं चौकीदार के पद भी रिक्त कुछ कदम दूर रेल्वे लाईन पर चाहरदीवारी भी नहीं

0

 





बामनिया-उत्सवसोनी


/ग्राम अमरगढ का शासकीय हाईस्कूल लम्बे समय से कई अभावों और समस्याओं से जूझ रहा है ।स्थाई शिक्षक की कमी के साथ ही यहां भृत्य ,चौकीदार जैसे पद भी वर्पो से ही रिक्त है ।स्कूल परिसर में चाहरदीवारी भी नहीं है जबकि दिल्ली मुम्बई मुख्य रेलमार्ग स्कूल के पीछे कुछ ही कदम दूर से गुजर रहा है ।तत्कालिक व्यवस्था बतौर यहां अतिथि शिक्षकों के जरिए विघाध्ययन का कार्य किया जा रहा है ।

वर्तमान में यहां कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 175 विघार्थियों के लिए एकमात्र शिक्षक है जो प्रभारी प्राचार्य के पद का भी निर्वहन कर रहे है ।लम्बे समय से यहां स्टॉफ की पूर्ति के लिए मांग चली आ रही है किन्तु अभी तक यहां स्थाई शिक्षकों की पदस्थापना नहीं हो पाई है । वैकल्पिक तौर पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति कर अध्यापन कार्य हो रहा है । नवीन सत्र में भी यहां आरंभ में एकमात्र षिक्षक थे जिसके बाद फिलहाल चार अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की गई है ।

विघालय भवन बेहतर बना हुआ है किन्तु यहां भृत्य का पद ही रिक्त पडा है । इसके साथ ही विघालय में चौकीदार का पद भी खाली है ।ऐसी स्थिति में भवन एवं सामग्री की सुरक्षा भगवान भरोसे ही चल रहीहै।


विघालय में चाहरदीवारी नहीं है ,जबकि विघालय के पिछले हिस्से से पष्चिम रेल्वे की दिल्ली मुम्बई मुख्य रेल लाईन गुजर रही है । इस विघालय में चाहर दीवारी नहीं होने से विघार्थी खुले मैदान में ही आना जाना करते है जबकि रेल लाईन समीप ही होने से अनचाहे हादसे की आशंका भी बनी रहती है ।

करेगें प्रयास-

विघालय में स्थाई शिक्षक की कमी, चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के रिक्त पद एवं चाहरदीवारी को लेकर सम्बन्धित विभाग को ग्रामपंचायत के माध्यम से पत्र लिखकर अवगत करवायेगें ।

-पिंटू भूरिया ,सरपंच ग्रामपंचायत अमरगढ

इनका कहना है -

विघालय में शिक्षकों की कमी को लेकर विभाग को अवगत करवाया गया था । वर्तमान सत्र में चार अतिथि शिक्षकों के माध्यम से अध्यापन कार्य हो रहा है । भृत्य एवं चौकीदार के रिक्त पदों की पूर्ति एवं चाहरदीवारी की आवष्यकता बनी हुई है ।

-मानसिंह डामर , प्रभारी प्राचार्य,  शास.हाईस्कूल अमरगढ


जल्द होगी समस्या हल-


स्थाई शिक्षकों की कमी को देखते हुए अमरगढ हाईस्कूल में फिलहाल अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की गई है । अन्य असुविधा एवं समस्याओं को लेकर शीघ्र ही निराकरण किया जाएगा ।

- प्रशांत आर्य ,सहायक आयुक्त,जनजातीय विभाग ,झाबुआ

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)