सरस्वती शिशु विद्या मंदिर थान्दला में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

0




मालवा लाइव। थांदला 


थांदला। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर पर स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल के भैया-बहिनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम देकर आजादी का महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, विशेष अतिथि संजय भाबर, नीरज भट्ट, सुश्री सीमा शाहजी उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन अर्चन कर की। संस्था के व्यवस्थापक महेश नागर ने अतिथियों का परिचय कराया व अतिथियों का स्वागत तिलक वंदन कर श्रीफल भेंट कर किया गया। कार्यक्रम के संस्था के अध्यक्ष नीरज भट्ट ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने की बधाई देते हुए सभी को आजादी का महत्व बताते हुए मातृभूमि के गौरव को अक्षुण्ण बनाये रखने की बात कही। संजय भाबर ने कहा कि आज भारत में सही शिक्षा की कमी है जो सरस्वती शिशु मंदिर जैसे विद्यालयों में पूरी हो जाती है लेकिन विडंबना है कि माता पिता अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने की बजाए पैसे कमाने की मशीन बनाना चाहते है। उन्होनें कहा कि विद्यालय में बच्चों की कमी को दूर करने के सामूहिक प्रयास किये जाना आवश्यक है तभी हमारा देश उन्नत बनेगा। डॉ सीमा शाहजी व पवन नाहर ने भी सभी बच्चों व उपस्थित जन को बधाई दी। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति कविता, भाषण व नृत्य आदि एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिसकी सभी ने प्रसंशा की। इस दौरन उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय में आवश्यक उपयोगी समान आदि की घोषणा भी की। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य विनोद माली ने व नीरज सौलंकी ने आभार माना।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)