मालवा लाइव।थांदला
थांदला (नि.प्र.) विधिक सहायत के तहत न्यायालय थांदला में श्रीमान मोहम्मद शैय्युदुल अबरार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय एवं श्री लिलाधार सोलंकी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति न्यायालय थांदला की और से तहसील न्यायालय परिसर थांदला में श्री सचिन कुमार जाधव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी / अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति थांदला एवं सुश्री प्रमिला राय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी थांदला और एवं वरिष्ठ अभिभाषक श्री जितेन्द्र जैन, श्री सलीम कादरी, श्री तुषार भट्ट, सलीम खान, श्री एन.के. शर्मा, श्री आर.पी. राय. एडीपीओ थांदला, श्री श्रीमंत अरोरा, संघ के सदस्यगण एवं न्यायालीयन कर्मचारीगण और पक्षकारगण आदि के द्वारा आजादी के 75 वर्ष होने पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगे के साथ रैली निकालकर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे भी लगाए ।
न्यायाधीश श्री सचिन कुमार जाधव ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि ध्वज राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करता है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारे राष्ट्र के गौरव ओर प्रतष्ठा दर्शाता है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगो से केशरिया सफेद और हरा रंग से मिलकर बना है और बीच में गहरे निले रंग का अशोक चक होता है भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का हर रंग हमे कुछ न कुछ शिक्षा देता है। केशरिया रंग देश की शक्ति और साहस का प्रतीक है। सफेद रंग देश की शांति और सत्य का प्रतीक है तथा हरा रंग हरियाली और वृद्धि को दर्शाता है।
न्यायाधीश श्री सचिन कुमार जाधव ने झण्डा फहराने के नियम से सभी को अवगत कराया।

