मालवा लाइव।रफीक कुरैशी द्धारा
आलीराजपुर। गमे हुसैन मे आंसु बहाकर तो देख, इतनी खुषी मिलेंगी की सभाली ना जाएंगी, आंखो मे अष्क और दिल मे हुसैन रहते है, हक हसैन मौला हुसैन, या हसन या हुसैन जेसे गगनभेदी नारौ एवं ढोल-ढमाको व डीजे की धुन के बिच बुधवार सुबह नगर के प्रमुख मार्गो से ताजियो का विसर्जन जुलुस निकाला गया। ताजियो का परम्परानुसार कर्बला स्थित राक्सा नदी एवं नानपुर क्षैत्र के हथनी नदी व मौरासा तालाब पर विसर्जन किया गया। इसी के साथ मुस्लिम समाज के दस दिवसिय मोहर्रम पर्व का भी समापन हो गया।
*लौबान की खुषबु से महक उठे मुस्लिम बाहुल्य क्षैत्र*
हजरत ईमाम हुसैन की शहादत की याद मे मनाए जाने वाला मोहर्रम पर्व पर की दसवी तारीख मंगलवार रात्री 8ः30 बजे सुभाष मार्ग, असाडपुरा खोदरी फलिया, मोलाना आजाद मार्ग, जामा मस्जिद क्षैत्र के ताजियो का जुलुस नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया। जुलुस बस स्टैण्ड होते हुए जामा मस्जिद चैक पहुंचा और ताजिये आमजनो की ज्यारत के लिए रखे गए। जहां पर हिंदु-मुस्लिम समुदाय के श्रद्धालुओ ने आस्थास्वरुप दर्षन कर चढावा पेश किया। रात्रि मे अचानक बारिष आ जाने से जामा मस्जिद चोक से पुनः अपने स्थान पर लाए गए। वहि रात्रि मे दावलषाह मोहल्ला, कुम्हारवाडा एवं मंसुरी चैक मे भी ताजियो के दर्षन हेतु श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा। पर्व को लेकर विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस प्रभारी अध्यक्ष औमप्रकाश राठौर आदि शहर काजी सैयद अफजल मियां के निवास पर पहुंचे ओर ताजियो के दर्षन किए। इस अवसर पर दफ्तर दारुल कजात की और से उनका स्वागत किया गया। चोक पर पर विभिन्न कमेटियो द्धारा छबिल व शर्बत के स्टाल लगाकर प्रसादी के रुप मे आमजनो को पिलाया गया। पर्व पर आसपास के अंचलो के श्रद्धालुओ ने भी शिरकत की।
*हुसैनी अखाडा के कलाकारो ने दिखाए करतब*
बुधवार सुबह 09 बजे नगर के सभी ताजियो का विसर्जन जुलुस हुसैनी अखाडा के कलाकारो एवं ढोल-ढमाको व डीजे की धुन पर प्रमुख मार्गो से निकाला गया। जुलुस मुर्गी बाजार पहुंचा, जहां पर विभिन्न समाज के लोंगो ने शिरकत कर आस्थास्वरुप नारियल, चिरोंजी, लौभान, मिठाई का ताजियो पर चढावा पेषकर अपनी-अपनी मन्नोति पुर्ण की। इस दौरान मुर्गी बाजार चैक पर हुसैनी अखाडे के कलाकारो ने एक से बढकर एक करतब दिखांए। जिसे देखने वाले भी आश्चर्य चकित हो उठे। मुर्गी बाजार से सभी ताजियो को सिनेमा चोराहा से कर्बला स्थित राक्सा नदी, नानपुर की हथनी नदी व मौरासा तालाब पर विर्सजन हेतु प्रषासन के चार पहिया वाहन के माध्यम से ले जाया गया। इधर पर्व को लेकर प्रषासन ने सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए थे। जिसकी सराहना मुस्लिम समाजजनो द्धारा की गई। पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह एवं एएसपी संखाराम सैंगर के मार्गदर्षन मे एसडीओपी सुश्री श्रद्धा सोनकर,थाना प्रभारी षिवराम तरोले एवं पुलिस टीम मुस्तैद रही। विभिन्न मौहल्लो के ताजियो पर पुलिस दल-बल की तेनाती सुनिष्चित की गई। एसडीओपी सुश्री सोनकर एवं थाना प्रभारी श्री तरोले समय-समय पर प्रमुख मार्गो की पेट्रोलिंग करते हुए कमान संभाले हुए नजर आए। पर्व षांतिपुर्ण सम्पन्न होने पर मुस्लिम समाज के शहर काजी सैयद अफजल मियां, प्रभारी शहर काजी सैयद हनिफ मियां, मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष तस्सदुक चंदेरी सहित मुस्लिम समाजजनो ने जिला प्रषासन, पुलिस प्रषासन, बिजली विभाग एवं नपा प्रषासन सहित नगरवासियो का तहेदिल से आभार माना है।
*तीन फोटो-सलंगन।*
---------------------------



