लायंस क्लब द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में गंभीर मरीजों को उपचार के लिए उज्जैन भेजा

0

 



मालवा लाइव।पेटलावद


पेटलावद । लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल व आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज उज्जैन के संयुक्त तत्वाधान में रायपुरिया मार्ग स्थित सुमन हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

 शिविर में डॉ कैलाश शर्मा, डॉ नरेश शर्मा, राहुल मंडलोई, ऋषिराजसिंह चंद्रावत ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में चयनित मरीजों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज द्वारा उज्जैन संस्थान में ले जाया गया। जहां उन्हें समस्त निशुल्क सुविधाएं मिलेगी।

लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के अध्यक्ष निलेशचंद्रसिंह कुशवाह, सचिव नीलेश भट्ट, कोषाध्यक्ष यश रामावत ने बताया मरीजों की सुविधाओं के लिए मेडिकल कॉलेज उज्जैन व लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के बीच सामंजस्य हुआ है। जिसके तहत मेडिकल कॉलेज का वाहन प्रतिमाह गायत्री मंदिर के सामने सुमन हॉस्पिटल पर पहुंचेगा। जहां मरीजों का निशुल्क जांच व उपचार की जाएगा। इसके साथ ही गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों का निशुल्क उपचार, ऑपरेशन आदि भी होगा।

 स्वास्थ्य शिविर में लायंस क्लब अध्यक्ष नीलेश कुशवाह, सचिव नीलेश भट्ट, कोषाध्यक्ष यश रामावत, चिंतन मंडलोई, आलोक चौहान, पवन भंडारी, दीपेश छजलानी, हर्षित भंडारी, अनुराग गौड़, राहुल मंडलोई, ऋषिराजसिंह चंद्रावत मौजूद रहे।

फोटो

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)