रफीक कुरैषी। आलीराजपुर
आलीराजपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को स्थानिय रामदेव वाटीका पर भाजपा की बैठक एवं कार्यकर्ता सम्मेलन समपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नागरसिह चैहान, चुनाव प्रभारी दिलीप पटोदिया, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदिप पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष वकिलसिह ठकराला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर शाह, पुर्व नपा अध्यक्ष रितेश डावर सहित वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिह चैहान ने कहा कि आगामी 27 सितंबर को अलीराजपुर नगर विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान कर सभी 18 वार्डो में भाजपा के पार्षद जिताने के लिए हम सब कार्यकर्ताओं को जीजान से जुट जाना है। नगर विकास के चुनाव में वार्ड के अंदर जितने भी जिम्मेदार पदाधिकारी है, वे अभी से अपने-अपने वार्डो में जाकर जनसंपर्क मे जुट जाए। चैहान ने दावा किया कि इस बार फिर से भाजपा की परिषद के साथ साथ नगर पालिका अध्यक्ष भी भाजपा का निर्वाचित होगा। प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी जयदिप पटेल ने कहा की कार्यकर्ता पुरी ताकत से जुट जाए ताकी हर वार्ड पर भाजपा की जीत पक्की हो सके। चुनाव प्रभारी दिलिप पटोदिया ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता आधारीत पार्टी है और कार्यकर्ता कि ताकत के बल पर ही हम देश से लेकर प्रदेश तक हर चुनाव जितने की ताकत रखते है। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस छोड भाजपा में आए मुकेश बारेला, सुधीर थेपडिया, शकील चंदेरी, सददाम शाह, सरफराज, इद्रिश का केशरीया रूपटटा पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के पुर्व वरिष्ठ भाजपा नेता गोविन्द कापडिया, कांति भाई शाह,सुदाम पवार द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मिडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने किया और आभार नपा के पुर्व अध्यक्ष रितेश डावर ने माना।

