रफीक कुरैशी अलीराजपुर
आलीराजपुर। जिले मे लम्बे अंतराल एवं बारिष की लम्बी खेंच के बाद गुरुवार की सुबह-सुबह अलीराजपुर नगर मे जोरदार झमाझम बारिष हुई। फलस्वरुप नदी-नाले व तालाबो मे लबालब पानी भरकर बह निकला। नगर मे करीब दो घंटे की बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। कुछ देर के लिए जिला मुख्यालय से जुडने वाले ग्रामिण क्षैत्रो का सडक मार्ग भी बाधित रहा। गुरुवार को हुई झमाझम बारिष ने अलीराजपुर नगर मे दो घंटे के दरमियान करीब 138.4 मिमी यानि पांच इंच से अधिक बारिश रिकार्ड दर्ज की गई। जिला भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार 01 सितंबर 2022 को सुबह जिले के अलग-अलग तहसील क्षेत्र में बारिष हुई। सर्वाधिक बारिष अलीराजपुर में 138.4 मिमी रिकार्ड दर्ज की गई। वही जोबट में 17.0 मिमी, चन्द्रषेखर आजाद नगर में 19.0 मिमी, कट्ठीवाडा क्षेत्र में 2.0 मिमी, उदयगढ क्षेत्र में 13.1 मिमी, सोंडवा क्षेत्र में 27.0 मिमी बारिष दर्ज की गई।

