*झमाझम बारिश के साथ हुआ सितंबर का आगाज - उमस व गर्मी से मिली राहत, सड़को पर हुआ जलजमाव, शाजापुर शहर के साथ आसपास भी बरसे बादल।*

0


मालवा लाइव शाजापुर।गौरव व्यास

शाजापुर -  बारिश क़ी लम्बी खेंच और लंबे अंतराल के बाद गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे शाजापुर शहर सहित आसपास के अंचलों में झमाझम बारिश हुई | आज हुई बारिश से फसलों को जीवनदान मिला है |झमाझम बारिश से किसानों और आमजनों के चेहरे खिल उठे है एवं उनमे ख़ुशी की लहर दिखाई दे रही है | इस दौरान लोगों ने बारिश में भीगकर आनंद उठाया | तेज़ हवाओ और बारिश के कारण नगर के कई मार्गो पर पानी जमा हो गया, समाचार लिखे जाने तक तेज बारिश का दौर जारी था।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)