बालिका अनुशी ने 16 उपवास पूर्ण किए, बुधवार को होगा पारणा

0

 


रफीक कुरैशी। अलीराजपुर 

अलीराजपुर | वर्षाकाल में पर्युषण महापर्व में हुई तपस्या मे16 उपवास की तपस्या के तपस्वी कुमारी अनुशी अनिष कुमार जैन के मंगलवार को 16 उपवास पूर्ण होने पर 07 सितंबर बुधवार को पारणा होगा | परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य देव श्रीमद् विषय ऋषभचंद्र सुरीश्वरजी महाराज साहेब के दिव्य आशीर्वाद से नन्ही बालिका ने 16 उपवास की तपस्या पूर्ण की | जिसका वरघोड़ा प्रातः 9:00 निकलेगा एवं 11:00 बजे तपस्वी का पारणा होगा | श्रीसंघ अध्यक्ष मनीष जैन ने श्रीसंघ की ओर से तपस्वी की अनुमोदना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की |


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)