रफीक कुरैशी। अलीराजपुर
आलीराजपुर। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर स्थानीय सर प्रताप शा.जिला उत्कृष्ट उमावि प्रागंण मे छात्र-छात्राओं द्वारा महोत्सव के रुप मे मनाया गया। कार्यक्रम के आरंभ मे प्रभारी प्राचार्य पुष्पेन्द्रसिंह वाघेला एंव संस्था के वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा माँ सरस्वती एंव राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। पश्चात होतरी कनेष ,वर्षा, सावित्री, आरती एंव दिपीका द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। स्वागत गीत कु.रिता, टिंकल, दिपीका, चम्पा ने प्रस्तुत किया व स्वागत उद्बोधन छात्र संघ की मुख्य सचिव कु.उर्मिला चैहान द्वारा दिया गया। समस्त कक्षा प्रतिनिधियों एंव छात्र संघ के पदाधिकारियों द्वारा समस्त शिक्षकों एंव भृत्यों का मंगल तिलक लगाकर, पुष्पमाला व प्रतीक-चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। छात्र छात्राओं ने स्कूल कार्यालय को आकर्षक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इस अवसर पर कु.रजनी मेहरा ,राकेश मसानिया, रेशमा डोडवा, लक्ष्मी देहजिया, दर्शना सस्तीया एंव कक्षा 9की छात्राओं कला, अंजली, रीतिशा, पुजा आदि ने विभिन्न विधाओं मे शानदार प्रस्तुति दी। छात्रो के इस समारोह में शिक्षको को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिये आमंत्रित किया गया। विश्वजीत तंवर, जितेन्द्र तंवर, स्वरूप क्षीरसागर, इन्द्रजीत तंवर एंव सुनील गेहलोत द्वारा प्रेरणादायक गीतों की प्रस्तुति दी एंव शीतल कुमार, हीना तंवर, संगीता भावसार, दीपेन्द्र वाणी एंव दिलीप भंवर ने अपने विचार व्यक्त किए। संस्था प्रभारी प्राचार्य पुष्पेन्द्रसिंह वाघेला ने अपने उद्बोधन में छात्रों से कहा की केवल पुस्कीय ज्ञान व्यक्ति को शिक्षीत करता हें,किन्तु इसके समानांतर चलने वाली गतिविधियां व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास करती है, इसलिए आपको हर गतिविधि मे सहभागिता करनी चाहिए। कार्यक्रम को मूर्त रुप देने मे राघवेन्द्र गेहलोत ने छात्रो का मार्गदर्शन किया। संचालन कु.भुरी सोलंकी ने किया एंव आभार उपमुख्य सचिव देविका माली ने व्यक्त किया।


