मालवा लाइव।पेटलावद
नगर के एक होनहार छात्र ने आई आई टी जीईई मेंस व एडवांस की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल की
मेंस क्लियर करने के साथ साथ एडवांस परीक्षा भी क्लियर की
नगर के ओम कमलेश सोनी ने पेटलावद में ही पढ़ाई करते हुए यह सफलता प्राप्त की है ।अपनी सफलता में वे अपने गूगल क्लासेस के गुरु आकाश सोंलकी का विशेष सहयोग मानते हैं। उन्होंने बताया कि मैंने अपनी तैयारी कक्षा ग्यारहवीं व बारहवीं के सेलेबर्स के हिसाब से ही कि परेशानी आने पर सर आकाश जी द्वारा हमेशा सहयोग किया गया इसके साथ ही इंटरनेट गूगल पर भी कई समस्याओं का हल मिला मेरे माता पिता ने भी मुझे पूरा सहयोग देकर पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया ।
आगे चलकर में हवाई जहाज इंजीनियर या कम्प्यूटर साइंस इंजीनियर के क्षेत्र में जाना चाहता हूं ।
ओम ने ऑल इंडिया में 3787 रैंकिंग बनाई है वह भी प्रथम प्रयास में जोकि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है ।ओम की इस उपलब्धि पर नगर के गणमान्य नागरिकों ,सामाजिक संगठनों, शिक्षकों एवं पत्रकार साथियों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।


